देहरादून : गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश के दर्शन कर लोग भावुक हो गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत सभी मंत्रियों व आम जनता ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को बीजेपी मुख्यालय में रखा गया है। सुबह से ही अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। उत्तराखंड सरकार के सभी मंत्रियों ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बीजेपी कार्यालय में सुबह से ही कलश के दर्शन करने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्र में होगी कलश यात्रा
वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दोपहर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचें। इसके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के अलावा कई विधायकों ने भी स्व. बाजपेयी को अपनी श्रद्धांजलि दी। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जनता दर्शन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्य, प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य, रेखा आर्य बीजेपी कार्यालय पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही राज्यमंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और मंत्री अरविंद पांडेय ने श्रद्धासुमन अर्पित किए ,वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित किए।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



