महाराष्ट्र के ठाणे शहर के कसारवादावली क्षेत्र में 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी सुभाष दुबे बेरोजगार था और वह बच्ची के परिवार के साथ तुर्भेपाडा में रहता था। बच्ची के माता-पिता जब घर पर नहीं थे तो आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायक, सोनिया गांधी से मुलाकात कर ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
बाद में बच्ची ने इसकी शिकायत अपनी मां से की। बृहस्पतिवार देर रात परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित बच्ची की चिकित्सीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



