नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को देश के 11 राज्यों में पीएफआई (PFI) के खिलाफ छापेमारी की। उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत 11 राज्यों में पीएफआई और उससे जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान लगभग 106 लोगों को हिरासत में लिया गया।
एनआईए की छापेमारी के खिलाफ केरल में आज पीएफआई सदस्यों ने बंद का आह्वान किया है। केरल के तिरुवनंतपुरम में बंद का समर्थन कर रहे लोगों ने एक ऑटो-रिक्शा और एक कार को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं कन्नूर में PFI ने एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया। इस दौरान दुकानें बंद दिखीं।

छापेमारी में पीएफआई (PFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमए सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद समेत 106 लोगों को गिरफ्तार किया। पीएफआई के खिलाफ इस करवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजित डोवाल, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और डीजी एनआईए दिनकर गुप्ता सहित अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
पिछले दिनों NIA ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किए थे, जिसमें पीएफआई का लिंक मिला। एनआईए को इन 11 राज्यों में भारी संख्या में पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है ।केरल के मलप्पुरम जिले में NIA और ED ने OMA सलाम के घर और PFI कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की।


Download Android App
Download iOS App



