महाराष्ट्र में शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाती तस्वीरें हुई Viral

Summary :

वहीं घटना पर सफाई देते हुए एग्जाम सेंटर के कंट्रोलर एएस चौधरी ने कहा कि स्कूल की दीवार का काम पूरा नहीं होने की वजह से इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र के यवतमाल से शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, यवतमाल जिले में महागांव के जिला परिषद स्कूल में परीक्षार्थियों को स्कूल की चार दीवारी पर खड़े पुरुषों का एक समूह स्कूल में मौजूद परीक्षार्थियों को खुलेआम नकल करवा रहे है। तस्वीरें वायरल होते ही शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में जांच का आदेश दे दिया है। 
हालांकि अभी तक किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं घटना पर सफाई देते हुए एग्जाम सेंटर के कंट्रोलर एएस चौधरी ने कहा कि स्कूल की दीवार का काम पूरा नहीं होने की वजह से इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस से अधिक सिक्योरिटी मांगी गई है। 
कंट्रोलर एएस चौधरी ने कहा कि हमने कई बार अधिकारियों को घटना को लेकर फोन किया। चौधरी ने दावा किया कि स्कूल निष्पक्ष तरीके से परीक्षा आयोजित करा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मंगलवार को यहां 10वीं की परीक्षा थी। 
अपनी शिक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले राज्य बिहार से भी साल 2015 में कुछ इस तरह की तस्वीरें सामने आई थीं। उस दौरान सहरसा जिले के एक परीक्षा केंद्र पर खिलाम नकल कराई गई थी। 

Desk Team