शनिवार से साबरमती रिवरफ्रंट, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच स्पाइसजेट रोजाना दो सीप्लेन चलाएगी

Summary :

स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वह गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शनिवार से रोजाना दो सीप्लेन उड़ानों का संचालन करेगी।

स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वह गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शनिवार से रोजाना दो सीप्लेन उड़ानों का संचालन करेगी। 
एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, ‘‘उडान योजना के तहत एक तरफ का किराया 1500 रुपये से शुरू होगा और टिकट 30 अक्टूबर 2020 के बाद से स्पाइस शटल की वेबसाइट से लिया जा सकेगा।’’ सीप्लेन विमानों का संचालन स्पाइस जेट की सहयोगी कंपनी स्पाइस शटल करेगी। हर उड़ान की समय अवधि करीब 30 मिनट होगी। 
उडान योजना के तहत केंद्र, राज्य सरकारों और हवाई अड्डा संचालकों द्वारा तय एयरलाइनों को वित्तीय मदद दी जाती है ताकि जिन हवाई अड्डों से संचालन नहीं होता वहां से उड़ानों को प्रोत्साहित किया जा सके। 
उडान के तहत विमानों में करीब आधी सीटें सब्सिडी किराये पर पेशकश की जाती है। स्पाइसजेट ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर अहमदाबाद-केवडिया विमान का संचालन शनिवार को शुरू होगा। 

Ujjwal Jain