मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई यहां एक पिकअप वाहन की टक्कर मोटर साईकिल से हो गई यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 2 युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीँ दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक खबर मिली हैं कि कल रात जिले के मैहर-कटनी मार्ग पर नौगवां के समीप यह घटना हुईं। दुर्घटना में मोटर साइकिल चला रहे 21 वर्षीय युवक मोहित सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को मैहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीँ पुलिस ने पिकअप चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।


Download Android App
Download iOS App



