केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य के मलप्पुरम और वायनाड जिलों के बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए रवाना हो गए हैं। इन जिलों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक कई लोगों की मौत हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को विजयन के साथ राजस्व मंत्री ई च्रदंशेखरन, मुख्य सचिव टॉम जोस, पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य भी भारतीय वायुसेना के विमान एएन32 से यहां से कोझिकोड के लिए रवाना हुए।

वे सभी कोझिकोड में कारीपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए हेलिकॉप्टर से मलप्पुरम और वायनाड जिलों के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान पिनराई विजयन और अन्य इन जिलों के विभिन्न राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आज शाम को तिरुवनंतपुरम लौट आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



