मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए।
खबरों के मुताबिक, विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे. विमान ने आंध्र प्रदेश के विजाग यानी विशाखापत्तनम से उड़ान भरी थी और यहां हवाई अड्डे के रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए 3 लोगों को हवाई अड्डे के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के विवरण की प्रतीक्षा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5.30 बजे हुई इस घटना की वजह भारी बारिश और कम विजिबिलिटी बताई जा रही है। वही, उड़ान परिचालन निलंबित कर दिया गया है।
मुंबई अग्निशमन विभाग, पुलिस और हवाई अड्डे से बचाव और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। विशाखापत्तनम से मुंबई तक उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय रनवे से फिसल गया।
विमानन नियामक (डीजीसीए) ने कहा कि विमान में 6 यात्री और चालक दल के 2 सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी. घटना का सटीक कारण निर्धारित करने के लिए जांचकर्ताओं को अभी भी ब्लैक बॉक्स की जांच करनी है।


Download Android App
Download iOS App



