बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज स्वतंत्रता सेनानी मोती लाल महतो के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में मोतीलाल महतो का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Download Android App
Download iOS App



