सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पर प्रधानमंत्री के लिए सम्मान सूचक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। एक जवान संजीव कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के आगे ‘माननीय’ या ‘श्री’ न लगाने पर BSF ने उसका सात दिन का वेतन काट लिया है। घटना 21 फरवरी को BSF के 15वें बटालियन के मुख्यालय महतपुर, नाडिया (पश्चिम बंगाल) में हुई। बता दें कि BSF की हर युनिट को सुबह परेड में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है। इसे ही जीरो परेड कहा जाता है। BSF का जवान संजीव कुमार वेस्ट बंगाल के नादिया जिले में तैनात है।
बटालियन के कमांडिग अफसर कमांडेंट अनूप लाल भगत ने संजीव कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया। अपने ऑर्डर में उन्होंने लिखा कि जीरो परेड के दौरान रिपोर्टिंग के समय आपने मोदी प्रोग्राम जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो कि माननीय प्रधानमंत्री के खिलाफ असम्मान प्रकट करता है। इसके एवज में उन्हें 7 दिनों की सैलेरी जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक BSF के अधिकारियों ने इस सजा को अनावश्यक करार दिया है। वहीं इस मामले पर BSF के डायरेक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वह उपलब्ध नहीं थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



