PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सिक्किम के लोग विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं और सिक्किम ने भारत के अन्य राज्यों के सामने मिशाल पेश करने का काम किया है।

ईश्वर राज्य के लोगों को सुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें-मोदी 
सिक्किम के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा , “सिक्किम के मेरे भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर स्वयं को प्रतिष्ठित किया है और वे देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। ईश्वर राज्य के लोगों को सुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।”
भारत के 22वें राज्य के तौर पर 16 मई, 1975 को सिक्किम की स्थापना हुई थी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, “सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का रास्ता अपना कर देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। सिक्किम के सभी निवासियों के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।