पीएम मोदी और राहुल ने केरलवासियों को दी ओणम की बधाई

Summary :

पीएम मोदी ने शुभकामना संदेश में कहा, मैं कामना करता हूं कि यह ओणम पिछले कुछ दिनों से आपदा से जूझ रहे केरल के लोगों को इससे मुकाबला करने की शक्ति प्रदान करे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ओणम’ के मौके पर केरल के लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार लोगों को आपदा का मजबूती से मुकाबला करने की शक्ति देगा।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि यह ओणम पिछले कुछ दिनों से आपदा से जूझ रहे केरल के लोगों को इससे मुकाबला करने की शक्ति प्रदान करे। पूरा देश केरल के लोगों के साथ खड़ा है और उनकी खुशहाली तथा समृद्धि की कामना कर रहा है।’

वही, राहुल गांधी ने कहा, ‘केरल के लोगों के लिए मुश्किल की घड़ी है। बाढ़ संबंधी घटनाओं में अपने परिजनों को खो देने के कारण पूरे राज्य के राहत शिविरों तथा घरों में लोग दुखी हैं। आइए इस ओणम के मौके पर हम आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर केरल के लोगों की सहायता करने का संकल्प लें।’

केरल में बाढ़ राहत के लिये यूएई के अधिकारी ने कहां- 700 करोड़ की रकम तय नहीं

Desk Team