प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके है। सीएम विजय रुपानी ने उनकी आगवानी की। पीएम मोदी ने गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीएम मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे से सीधे राजधानी गांधीनगर जाकर आज ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे।
वापस अहमदाबाद आकर वह यहां सरकारी क्षेत्र के सरदार पटेल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल का लोकार्पण और साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन भी करेंगे। वह राजधानी गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक आयोजित वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के आयोजन स्थल महात्मा मंदिर पर कई बैठकें भी करेंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे।
पीएम मोदी कल वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसमे दो देशों के राष्ट्रपति चार प्रधानमंत्री और बड़ी संख्या में उद्योग क्षेत्र के नेता भाग ले रहे हैं। इसके इस बार 15 भागीदार देश और 11 अंतर्राषट्रीय भागीदार संगठन हैं। पीएम मोदी कल18 जनवरी को ही विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे और उद्योग जगत के नेताओं के साथ गोलमेज सम्मेलन के अलावा एक गाला डिनर में भी शिरकत करेंगे।
वह दांडी कुटीर के पास एक लेजर शो का भी उद्घाटन करेंगे। दूसरा रात्रि विश्राम भी वह राजभवन में करेंगे। 19 जनवरी को वह अहमदाबाद हवाई अड्डे से सूरत रवाना हो जायेंगे जहां वह हाजिरा में गन फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे और वहां से समीपवर्ती केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के मुख्यायल सिलवासा जाकर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




