प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार शाम को एक रैली से पहले गुजरात के राजकोट शहर में रोडशो किया। प्रधानमंत्री गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
जूनागढ़ में एक रैली को संबोधित करने के बाद मोदी शाम को राजकोट पहुंचे और हवाई अड्डे से रेस कोर्स मैदान तक रोडशो किया। रेसकोर्स मैदान में 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया।
Glimpses from Rajkot…unimaginable enthusiasm! pic.twitter.com/t71KoYau6b
— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2022
प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ विशेष रूप से निर्मित एक वाहन पर सवार हुए और उन्होंने 1.5 किलोमीटर लंबे रास्ते पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी की झलक पाने के लिए इस मार्ग पर करीब 20,000 लोग उमड़े।


Download Android App
Download iOS App



