आज तेलंगाना में बड़ा हादसा हो गया है। जिसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई थी। पीएम मोदी ने घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
घायल हुए व्यक्ति को मिलेंगे 50 हज़ार
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में आग की वजह से हुई मौतों पर शोक जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुए लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
वही, उन्होंने आगे मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, ‘इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’


Download Android App
Download iOS App



