एसआई भर्ती घोटाला : जम्मू, दिल्ली और हरियाणा सहित 33 स्थानों पर CBI की छापेमारी

Summary :

उप-निरीक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली सहित 33 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

उप-निरीक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली सहित 33 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी, और सीआरपीएफ के अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई तलाशी ले रही है। इन स्थानों में जेकेएसएसबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के ठिकाने भी शामिल हैं। 
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं। छापेमारी जम्मू, श्रीनगर; हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी; गुजरात के गांधीनगर; दिल्ली; उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और कर्नाटक के बेंगलुरु में की जा रही है।

आजाद नहीं जीत पा रहे घाटी में वफादारों का भरोसा, 370 पर बयान भी दिखा रहा मुश्किलों का रास्ता

अधिकारियों के मुताबिक, उप-निरीक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दूसरे दौर की छापेमारी की जा रही है। सीबीआई ने पांच अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कहा था, “केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में उप-निरीक्षकों के पदों के लिए 27.03.2022 को हुई लिखित परीक्षा में अनियमितता के आरोपों पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अनुरोध पर 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।” 
इस साल चार जून को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे, जिसके बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था।

Desk Team