PM मोदी ने पाकिस्तान को 56 इंच का सीना दिखा दिया है : केंद्रीय मंत्री मंडाविया

Summary :

केंद्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण

केंद्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण केंद्र पर बमबारी कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करना चाहिए।

उन्होंने मयूरभंज जिले के मानात्री में भाजपा द्वारा आयोजित ‘विजय संकल्प समावेश’ में कहा, ‘‘मोदी ने पाकिस्तान को 56 इंच का सीना दिखा दिया है।’’

पाकिस्तान भारत के साथ नहीं चाहता है जंग : कुरैशी 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री मंडाविया ने कहा, ‘‘भारत की जनता को उस व्यक्ति के साथ रहना चाहिए जो 56 इंच के सीने के साथ दिन-रात काम करता है। हाल में (बालाकोट में) जो कुछ हुआ है, वह मोदी सरकार में ही संभव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (मोदी) देश के गौरव के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे… देश उनके हाथों में सुरक्षित है। ’’

Desk Team