काठमांडू : भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते तनाव पर चिंता प्रकट करते हुए नेपाल ने बुधवार को कहा कि दक्षेस के वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते वह दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थायित्व के महत्व को रेखांकित करता है और दोनों पक्षों से ऐसे गतिविधियां में शामिल नहीं होने का आह्वान करता है जिनसे इस क्षेत्र की सुरक्षा खतरे में पड़े।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते तनाव को लेकर चिंतित है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उल्लेखनीय है कि नेपाल ने नृशंस आतंकवादी कृत्य की तत्काल निंदा की।’’
भारत पाक तनाव के बीच बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ सतर्क
उसने कहा, ‘‘दक्षेस (दक्षिण क्षेत्रीय एशियाई सहयोग संघ) के वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते नेपाल दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थायित्व के महत्व को रेखांकित करता है और दोनों पक्षों से बिल्कुल संयम बरतने और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं होने का आह्वान करता है।’’
नेपाल सरकार ने दोनों ही देशों से तनाव कम करने और स्थिति सामान्य बनाने के लिए बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से हल ढूढने का भी आह्वान किया।


Download Android App
Download iOS App



