प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह फरवरी को भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करने के साथ कर्नाटक के बेंगलुरु और तुमकुरु में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कर्नाटक सूचना विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री छह फरवरी की सुबह मडावरा के पास बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। मोदी दोपहर में तुमकुरु जिले के गुब्बी तालुक में बिदेराहल्ली कवल जाएंगे और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर कारखाने को राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा उसी कार्यक्रम में चिक्कानायकनहल्ली और तिप्टूर के लिए जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

चुनावी राज्य में प्रधानमंत्री के दौरे जारी
यह एक महीने में प्रधानमंत्री की कर्नाटक की तीसरी यात्रा होगी, जहां आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मोदी 12 जनवरी को 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए हुबली-धारवाड़ आए थे। प्रधानमंत्री ने 19 जनवरी को नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर परियोजना का उद्घाटन करने के लिए कलबुर्गी और यादगीर जिलों का दौरा किया और खानाबदोश जनजातियों को जमीन का मालिकाना हक देने वाले ‘हक्कू पत्र’ वितरण अभियान में भाग लेने के अलावा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की।


Download Android App
Download iOS App



