प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने गृह प्रदेश गुजरात के एक दिन के व्यस्त दौरे के बीच भी समय निकाल कर यहां अपनी वयोवृद्ध माता हीराबा से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह सूरत हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वलसाड के जुजुवा गांव में और फिर जूनागढ़ गये थे। उसके बाद वह गांधीनगर लौटे और यहां राजभवन से अपने छोटे भाई पंकज मोदी के रायसण स्थित आवास पहुंचे और अपनी मां से मुलाकात की। उन्होंने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पड़ताल की और कुछ समय बिताया।
प्रधानमंत्री मोदी बाद में अहमदाबाद हवाई अड्डे से नयी दिल्ली लौट गये। जानकारी के लिए बता दें की ऐसा पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी गुजरात दौरे पर अपनी मांग से मिलने पहुंचे हों। प्रधानमंत्री मोदी जब भी गुजरात आते हैं तो समय निकाल कर अपनी मांग से मुलाकात करना नहीं भूलते। पीएम आखिरी बार 26 दिसंबर 2017 को अपनी मां से मिले थे।


Download Android App
Download iOS App



