रूद्रपुर में एक रैली को संबोधित करने के लिए गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर एक घंटे से अधिक समय से रुके हुए हैं क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री आज सुबह जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर विमान से उतरे। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से रूद्रपुर जाना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यात्रा में विलंब हो रहा है।
सुबह से ही उत्तराखंड में बारिश हो रही है। रुद्रपुर में विजयी शंखनाद रैली को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंचे है लेकिन, खराब मौसम के चलते पीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही रुके है हालांकि, उनका विशेष विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह करीब सात बजकर छह मिनट पर उतरा। मौसम खराब होने के कारण उनका एमआइ-7 हेलीकॉप्टर से आगे की उड़ान नहीं भर सका।
वह करीब चार घंटे तक एयरपोर्ट के अंदर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रुके रहे। मौसम खुलने के बाद करीब 11 बजे पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से कालागढ़ के लिए उड़ा भरी। बताया जा रहा है कि पीएक जिम कार्बेट पार्क में बाघ का दीदार कर सकते हैं। पीएम मोदी का रुद्रपुर से पहले देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरने का कार्यक्रम भी बेहद गोपनीय रखा गया।
जब वह हेलीकॉप्टर से उतरे तो उस समय सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी वहां नहीं पहुंचे। तब तक मोदी कार में बैठकर एयरपोर्ट स्थित स्टेट हाउस में पहुंच गए। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने आवास से जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए, लेकिन बीच रास्ते से ही लौट गए। बताया जा रहा है कि मौसम साफ होने पर रुद्रपुर रैली से पहले पीएम कार्बेट पार्क जाएंगे और वहां करीब दो घंटे रहेंगे। इसके बाद ही रुद्रपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।


Download Android App
Download iOS App



