शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज और प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी एक बयान में दी गई है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे।यह केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बुंदेलखंड क्षेत्र का एक प्रमुख संस्थान है।
At 12:30 PM tomorrow, the College and Administration Buildings of Rani Lakshmi Bai Central Agricultural University, Jhansi would be inaugurated. This would improve the education infrastructure & contribute to cutting edge research in agriculture as well as further farmer welfare.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2020
मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘कल दोपहर 12:30 बजे, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कॉलेज और प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन किया जाएगा। इससे शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और कृषि के साथ-साथ किसान कल्याण में अत्याधुनिक शोध में सहयोग होगा।’’विश्वविद्यालय ने 2014-15 में अपना पहला शैक्षणिक सत्र शुरू किया और कृषि, बागवानी और वानिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चला रहा है।


Download Android App
Download iOS App



