प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की सात तारीख को राज्य के दौरे पर आयेंगे । प्रधानमंत्री यहां दो मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे और राज्यमार्गों के उन्नयन के लिये योजना की शुरूआत करेंगे । प्रदेश के वित्त मंत्री हिमंत विस्व सरमा ने इसकी जानकारी दी ।
इस साल मार्च-अप्रैल में असम में विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का यह दूसरा दौरा होगा। सरमा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी छह फरवरी को गुवाहाटी जाने का कार्यक्रम है। वह वहां एक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी जहां चाय के बगानों में काम करने वाले आठ लाख कर्मियों के बैंक खातों में पैसे स्थानांतरित किये जायेंगे ।
प्रधानमंत्री ढेकिआजुली जायेंगे जहां से वह चरैदेओ एवं विश्वनाथ जिलों में दो मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे । उन्होंने कहा कि वह ‘असम मेला’ की भी शुरूआत करेंगे जिसके तहत राज्य सरकार का लोक कल्याण विभाग, राजमार्गों का उन्नयन करेगा ।


Download Android App
Download iOS App



