पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के पीड़ित खाताधारकों में से एक खाताधारक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खाताधारक के पीएमसी बैंक के खाते में करीब 90 लाख रुपये जमा है। मृतक खाताधारक का नाम संजय गुलाटी (52) है।
ओशिवारा के तारापोरेवाला गार्डन में रहने वाले संजय गुलाटी सोमवार को मुंबई के किला कोर्ट के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। संजय गुलाटी की पहले जेट एयरवेज से नौकरी चली गई थी, और अब सभी जमा पूंजी फंस गई थी। जिसका सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए।

सोमवार को संजय किला कोर्ट के सामने प्रदर्शन में भी शामिल थे। लेकिन दोपहर को जब वह घर आए तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को संकट में फंसे पीएमसी बैंक के ग्राहकों के लिए निकासी सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति खाताधारक कर दी है।
यह तीसरा मौका है जब आरबीआई ने ग्राहकों को राहत देते हुए निकासी सीमा बढ़ाई है। शुरुआत में आरबीआई ने 6 महीने की अवधि में प्रति खाता निकासी सीमा 1,000 रुपये तय की थी जिसे बाद में बढ़ाकर 10,000 रुपये और फिर 25,000 रुपये किया गया था। रुपये निकाले जाने की सीमा तय किए जाने के बाद से ही खाता धारक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



