महाराष्ट्र में अगले सप्ताह होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधान पार्षद रामराव वडकुटे और पार्टी के पूर्व विधायक बापू पठारे मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। मराठवाड़ा क्षेत्र से धनगर समुदाय के नेता वडकुटे को राज्यपाल के कोटे से जून 2014 में महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया था।
उन्होंने विधान परिषद के सभापति रामराजे निम्बाल्कर को सोमवार शाम को इस्तीफा सौंपा जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार कर लिया। पठारे पुणे से पूर्व विधायक हैं। वडकुटे और पठारे को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में मंगलवार को भाजपा में शामिल किया गया।
मराठवाड़ा में परभणी जिले के मूल निवासी वडकुटे विधान पार्षद बनने से पहले ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी शेली-मेंधी विकास महामंडल’ के अध्यक्ष थे। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



