हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): पुरानी रंजिश के चलते किसान की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र को खानपुर पुलिस एवं सीआईयू ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो देसी तमंचे, जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। मुख्य आरोपी पुत्र पर पुलिस महकमे ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। रोशनाबाद में पुलिस कार्यालय कैंपस में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि छह जनवरी को गांव प्रह्लादपुर निवासी सोहनवीर उर्फ सोमवीर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह खेत पर रोजाना की तरह काम करने पहुंचा था। बताया कि मृतक के भाई प्रीतम ने पड़ोसी सुनित पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया था कि दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी और पिछले वर्ष हुए विवाद में क्रॉस नुकदमा भी दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी सुमित पर दस हजार का इनाम घोषित करते हुए गहनता से जांच की जा रही थी। जांच में सीसीटीवी फुटेज में अहम सुराग सामने आएं। एसएसबी ने यह भी बताया कि इस हजार के इनानी सुमित कुमार एवं उसके पिता सनत कुमार को पुलिस दीन ने दबोच लिया। इस दौरान एसपी देतात एसके सिंह, एसपी अपराध रेखा यादव, सीओ लक्सर विवेक कुमार मौजूद रहे। ————————————————प्रेस वार्ता में पकडे गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी। (छाया : पंजाब केसरी)
हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Summary :
हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): पुरानी रंजिश के चलते किसान की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र को खानपुर पुलिस एवं सीआईयू ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो देसी तमंचे, जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



