छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक सीमावर्ती गांव में आज सुबह सुरक्षा बलों ने एक नक्सली शिविर पर हमला कर भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की है। ये कार्रवाई राजनांदगांव, कांकेर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की सीमा पर स्थित ग्राम कोहकाटोला की पहाड़ में हुई।
जिला पुलिस बल, डीआरजी, एसटीएफ एवं आईटीबीपी के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई कर भारी मात्रा में बंदूक, विस्फोटक सामग्री, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली घटना स्थल से सामान छोड़ कर जंगल की ओर भाग खड़ हुए। पुलिस ने गश्त तेज कर दी है।
J&K : बडगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि घटना स्थल पर नक्सलियों की संख्या करीब बीस से पच्चीस थी। समझा जा रहा है कि नक्सली मदनवाड़, मोहला और मानपुर क्षेत्र में सक्रिय दलम के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि पांच बंदूकें, भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की व अन्य सामग्री इत्यादि छोड़ कर नक्सली भाग गए। घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून भी बिखरा हुआ देखा गया।


Download Android App
Download iOS App



