बेंगलुरु में स्थित विद्यारण्यपुरा थाने में गुंडे का जन्मदिन मनाने का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसवाले भी इस गुंडे का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने गुंडे को केक भी खिलाया है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तभी से पुलिस विभाग में हड़कंप सा मचा हुआ है। इसके बाद 2 सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी कर दिया गया है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच करी जा रही है। जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करी जाएगी।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि यह एक साल पुराना वीडियो है जिसे पिछले साल यानि 2018 में शूट किया गया था। उस वक्त अभिषेक नाम के रियर एस्टेट एजेंट को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। वह विद्यारण्यपुरा के पास एमएस पाल्या का रहने वाला है।
पुलिस अफसर का कहना है कि यह वीडियो सही है लेकिन ये अगस्त 2018 का है। अभिषेक के पुलिसकर्मियों से बातचीत अच्छी है। क्योंकि ट्रांसफर होने के बाद वहां आने वाले पुलिसकर्मियों को किराए पर मकान दिलाता था। यही वजह है कि पिछले कुछ साल से पुलिसकर्मियों ने उसका जन्मदिन मनाया था। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो को लेकर जांच करवाई जा रही है।
आरोपी हुआ था 13 जुलाई को गिरफ्तार
ऐसा कहा जा रहा है कि इस गुंडे को 2 हफ्ते पहले गिरफ्तार किया गया था। तब यह वीडियो वायरल हुआ था। डिप्टी पुलिस कमिश्न भीमशंकर एस गुलेद ने बताया कि विद्यारण्यपुरा थाने की पुलिस ने 13 जुलाई को इसे अपनी गिरफ्त में लिया था।


Download Android App
Download iOS App



