कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी को कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ सकता है। भाजपा की ओर से इंदौर में पुलिस से इस मामले में शिकायत की गई है, पुलिस ने जांच कराने के बाद मामला दर्ज करने का भरोसा दिलाया है।
कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर को साझा किया। यह तस्वीर तो थी अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन की, मगर उससे छेड़छाड़ की गई थी। इसी बात पर इंदौर के भाजपा नेताओं ने देर रात को पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा को एक शिकायती आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि भाजपा नेताओं ने आवेदन देकर आईटी के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इस आवेदन पर जांच कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस आवेदन में कहा गया है कि तस्वीर को तोड़मरेाड़ का पेश किया गया और अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। पटवारी ने देर रात को अपने ट्विटर हैंडल से शनिवार दिन में किए गए ट्वीट को हटा लिया है।


Download Android App
Download iOS App



