छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने सर्चिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया कि जिले में चलाएं जा रहे नक्सली उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कल शाम थाना कुटरू से जिला पुलिस बल के जवान नक्सल विरोधी अभियान में ग्राम टंगोली, चिंगेर, ताड़मेर की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान जवानों ने ग्राम चिंगेर नाला के बीच नक्सली बदरू मिच्चा को घेराबंदी कर पकड़ लिया । पकड़े गए नक्सली पर 4 सहायक आरक्षकों की हत्या में शामिल होने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि जिले के थाना नेलसनार में मुखबिरी की सूचना पर पुलिस दल द्वारा एरिया डोमीनेशन के दौरान एक महिला नक्सली सहित 4 नक्सलियों को आईईडी एवं विस्फोटक सामग्री के साथ एन-एच 63 के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये नक्सलियों में मोटूराम अटामी, शंकर इस्तामी, आयतुराम कोवासी और तुलसी पोयामी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



