कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि हैदराबाद मुठभेड़ में दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपी पुलिस की आत्मरक्षा की कार्रवाई मारे गये हैं। श्री येद्दियुरप्पा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में गोलियां चलाई थी और इसमें चारों लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि जो लोग आपराधिक गातिविधियों में लिप्त हैं, यह उनके लिए एक सबक होगा।
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद काराजुला ने श्री येद्दियुरप्पा के नजरिये का समर्थन किया और कहा कि वे चारों पुलिस के हथियार छीन कर हमले की कोशिश में थे और बाद में पुलिस ने गोलियां चलाईं।
राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इस घटना से देश भर के अपराधियों में एक कड़ संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने परिस्थितियों के आधार पर कार्रवाई की है और कल्पना की जा सकती है कि अगर वे पुलिस हिरासत से भाग गए होते तो क्या स्थिति होती लेकिन यह जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के लिए एक कड़ संदेश है। श्री बोम्मई ने साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सज्जानार को ईमानदार करार देते हुए कहा कि वह उन्हें काफी लंबे समय से जानते हैं और वह एक पुराने पारिवारिक मित्र हैं।


Download Android App
Download iOS App



