पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडीयो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नवनिर्मित चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे कैंपस का उद्दघाटन किया है। जिस पर अब तृणमूल काग्रेंस व भाजपा के बीच सियासी रार ठन गयी हैं। बंगाल की सीएम व तृणमूल काग्रेंस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा मोदी जी आपने जिस अस्पताल का उद्दघाटन किया हैं उसका उद्दघाटन तो मैं पहले ही कर चुकी हूं। ममता के इस बयान पर भाजपा सोशल मीडीया अध्य़क्ष अमित मालवीय ने जोरदार पलटवार किया हैं। अमित मालवीय ने दो वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं। जिसमें ममता बनर्जी पीएम मोदी से कह रही हैं कि अस्पताल का उद्घाटन पीएम ने नहीं उनकी सरकार ने बहुत पहले कर दिया था। इस मामले पर मालवीय ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है।और कहा है कि ममता बनर्जी को ठीक नहीं किया जा सकता है।
शुक्रवार को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे कैंपस का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मोदी की धुर विरोधी मानी जाने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कहते हुए विवाद को हवा दे दी कि वह इसका उद्घाटन पहले ही कर चुकी हैं। पीएम मोदी ने हालांकि ममता के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
मृत्यु दर को सह विकृतियां कह रही ममता – अमित मालवीय
अमित मालवीय ने ट्वीट की गयी वीडीयो के कैप्शन में लिखा हैं पीएम के साथ बैठक के दौरान ममता बनर्जी क्या कह रही हैं, उन्हें उसकी कोई परवाह नहीं है। वह मृत्यु दर को सह विकृतियां कह रही हैं और सोचती हैं कि वह समझदारी वाली बात कर रही हैं। इसी तरह बंगाल के पास लोगों के टीकाकरण के लिए पर्याप्त वैक्सीन है।” बता दें कि ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा था कि बंगाल के लोगों के पास अभी दूसरी डोज के लिए पर्याप्त वैक्सीन नहीं है।
केंद्रिय मंत्री ने मुझे दो बार फोन कर बुलाया था – ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रिय स्वास्थय मंत्री ने उद्दघाटन समारोह में बुलाने के लिए मुझे दो बार किया था। लेकिन मैंने उन्हें बताया था कि एक बार जब मुझे वहा पर कोविड़ में जाना हुआ तो मैने चितरंजन अस्पताल के नवनिर्मित अस्पताल का दौरा किया था। और उसी समय हमने उसका उद्दघाटन कर दिया था। उस समय हमें कोविड़ के चलते कोविड सेंटर की जरूरत थी तो मैं उधर गई थी और चितरंजन हॉस्पिटल के दूसरे कैंपस को देखा तो पाया कि इससे प्रदेश सरकार भी जुड़ी हुई हैं।और हमलोगों ने उसे कोविड़ सेंटर बना दिया था।”


Download Android App
Download iOS App



