पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से सांसद प्रभात झा ने नाराजगी वाली खबर पर पूर्णविराम लगते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने नाराजगी से जुड़ी सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि निरर्थक और निराधार ख़बरों से मेरा कोई संबंध नहीं है।
दरअसल, सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर प्रभात झा की नाराजगी की खबरे सामने आई थीं। प्रभात झा ने इसको लेकर ट्वीट किया, निरर्थक और निराधार ख़बरों से मेरा कोई संबंध नहीं है। इस शरारतपूर्ण खबर कि मैं भर्त्सना करता हूं। मेरी प्रामाणिकता, नैतिकता और पार्टी निष्ठा को कोई चुनौती नहीं दे सकता।
निरर्थक और निराधार ख़बरों से मेरा कोई संबंध नहीं है।
इस शरारतपूर्ण खबर कि मैं भर्त्सना करता हूं।
मेरी प्रामाणिकता, नैतिकता और पार्टी निष्ठा को कोई चुनौती नहीं दे सकता।@BJP4India @BJP4MP
— Prabhat Jha (@jhaprabhatbjp) March 11, 2020
उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि “मेरे बारे में जो बातें फैलाई गई हैं, झूठी और भ्रामक हैं। मैं बीजेपी में हूं और बीजेपी में रहूंगा।” इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से प्रभात झा नाराज हैं।
प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे हैं। कई वजहों को लेकर पहले उनकी नाराजगी कई बार सामने आ चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



