गोवा के नए CM प्रमोद सावंत ने दोस्तों और समर्थकों से की गुलदस्ता नहीं देने की अपील

Summary :

प्रमोद सावंत ने फेसबुक पोस्ट में कहा, मैंने अपने आदर्श और मार्गदर्शक मनोहर भाई के प्रति अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए CM का पद ग्रहण किया है।

गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मंगलवार को अपने दोस्तों और समर्थकों से गुलदस्ता नहीं देने की अपील करते हुए उनसे इसके बदले शुभकामनाएं और समर्थन मांगा है।

प्रमोद सावंत ने ‘फेसबुक पोस्ट’ में कहा, ”मैंने अपने आदर्श और मार्गदर्शक मनोहर भाई के प्रति अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है। राज्य में शोक अब भी जारी है लिहाजा मैं अपने परिवार, दोस्तों और कार्यकर्ताओं से गुलदस्ता और ग्रीटिंग्स नहीं देने की अपील करता हूं। मुझे सुशासन के लिए प्रतिबद्धता की महान विरासत को आगे ले जाने के वास्ते आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन की जरूरत है। जय हिंद।”

pramod sawant fb post

बता दें कि प्रमोद सावंत ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने कैंसर से जूझ रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को निधन होने के बाद यह पद संभाला है।

गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रमोद सावंत ने ली शपथ, बोले- भाजपा ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी

Desk Team