भाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने देर रात लगभग दो बजे राजभवन में 46 वर्षीय सावंत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सावंत के अलावा मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली कैबिनेट का हिस्सा रहे 11 विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
पहले यह शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की रात 11 बजे होना था लेकिन कुछ कारणों के कारण इसमें विलंब हुआ। प्रमोद सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। इससे पहले नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले प्रमोद सावंत ने सोमवार की रात को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।
पद पर रहते हुए दिवंगत होने वाले 17वें मुख्यमंत्री हैं मनोहर पर्रिकर
साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे सभी सहयोगियों के साथ एक स्थिरता और आगे बढ़ना है। अधूरे कामों को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी होगी। मैं मनोहर पर्रिकर जी के जितना काम नहीं कर पाऊंगा लेकिन जितना संभव हो सके काम करने की कोशिश करूंगा।
वर्तमान में गोवा विधानसभा के अध्यक्ष सावंत ने पत्रकारों से इस बात की पुष्टि की कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने उन्हें राजनीति में लाये जाने का श्रेय दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को दिया। बता दें कि सावंत ने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App





