राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बेंगलुरू में 15 मार्च से शुरू होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधिसभा की बैठक में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों और प्रचारकों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण की जांच अनिवार्य कर दी है। संघ ने बैठक कवर करने वाले पत्रकारों के लिए भी जांच की व्यवस्था की है।
संघ के मुताबिक, यह सब एहतियातन इसलिए किया जा रहा है कि कर्नाटक में ही कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
बेंगलुरू के जनसेवा विद्या केंद्र में 15 से 17 मार्च तक होने वाली यह बैठक संघ की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च बैठक होती है। वर्ष में एक बार होने वाली इस बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा होने के साथ जहां प्रस्ताव पास होते हैं, वहीं प्रांतीय स्तर पर प्रचारकों के कार्यक्षेत्र में जरूरत के अनुसार फेरबदल भी किया जाता है।
प्रतिनिधिसभा की बैठक का उद्घाटन 15 मार्च को सुबह 8.30 बजे होगा। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित सभी 36 संगठनों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



