महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बबनराव लोणीकर ने आज राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए कांग्रेस विधायक नितिन राउत के यहां विधान भवन में कतार में नहीं खड़े होने पर आपत्ति जताई।
केंद्रीय सभागार में सुबह 10 बजे मतदान शुरू
लोणीकर ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग से राउत के वोट को अवैध घोषित करने की अपील करेंगे। देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिये विधान भवन के केंद्रीय सभागार में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।लोणीकर ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि नितिन राउत मतदान शुरू होने से पहले केंद्रीय सभागार पहुंचे।
विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार
लोणीकर ने कहा, ‘‘हमारी तरह कतार में खड़े होने के बजाय, वह सीधे वोट डालने के लिए अंदर चले गए। यह अस्वीकार्य है। मैं भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध करने जा रहा हूं कि उनके वोट को अमान्य माना जाना चाहिए।’’
केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



