बिग बॉस फेम अरमान कोहली ड्रग्स केस मे फंसे हुए है, ऐसे मे अब उनकी मुश्किले और भी बढ़ने वाली है। एक्टर अब एक और केस के चक्कर मे पड़ गए है। बिग बॉस 7 का हिस्सा रहे अरमान कोहली अब 8 साल बाद अपनी एक हरकत का खामियाज़ा भुगत सकते है। आपको बता दे कि उनके खिलाफ साल 2013 में दर्ज हुआ केस फिर से खुल सकता है।

दरअसल, बिग बॉस 7 मे अरमान कोहली और सोफिया हयात दोनों नजर आए थे। इसी घर में एक टास्क हुआ, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली ने सोफिया हयात के साथ मारपीट की थी। फिर लोनावला पुलिस ने शो में रहने के दौरान ही सोफिया से कथित मारपीट करने के आरोप में एक्टर को घर से ही उठा लिया था।

अब इस घटना के 8 साल बाद सोफिया हयात को पुलिस ने नोटिस भेजा है। इसमें बताया गया है कि कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करने का फैसला किया है। मतलब कि यह केस अब दोबारा से खुलेगा, जिससे अरमान कोहली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

एक इंटरव्यू में सोफिया हयात ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने उनसे कॉन्टैक्ट किया है। वह इस मामले की सुनवाई के लिए जल्द भारत आ सकती हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई कि मामले पर फैसला आने में इतना वक्त लग गया। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने वैसे तो अरमान कोहली को माफ कर दिया है, लेकिन वह चाहती हैं कि समाज के लिए एक उदाहरण भी सेट किया जाए।
.jpg)
सोफिया का कहना है कि “सलमान खान ने उस समय अरमान कोहली को जमानत दिलाई थी। अब पुलिस अधिकारी जानना चाहते हैं कि क्या मैं इस मामले को आगे बढ़ाना चाहती हूं?, तो हां, मैं इस लडाई को जारी रखना चाहती हूं। इसलिए अब अरमान कोहली के खिलाफ यह केस मुंबई में फिर से खुलने जा रहा है। मैंने उसे माफ कर दिया है लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि एक उदाहरण बनाने की जरूरत है।”

सोफिया ने आगे कहा, “उसने मुझसे माफी मांगी और इतना ही नहीं मुझसे सॉरी भी कहा है। लेकिन सभी को सच्चाई जानने की जरूरत है। इस जंग को तब तक जारी रखना होगा, जब तक कि भारत में कानून इसको बदलने के लिए कुछ नहीं करता है कि एक महिला को मारना ठीक नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर कुछ सख्त कानून बनाएंगे और सबके खिलाफ एक जैसा एक्शन लिया जाएगा चाहे वह एक सेलिब्रिटी हो या नहीं।”


Download Android App
Download iOS App



