राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे केरल , बारिश के बीच ली सलामी

Summary :

NULL

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह केरल पहुंंच गये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हवाईअड्डे पर सलामी ली। बता दे कि इस दौरान बारिश हो रही थी लेकिन उन्होंने बिना छाते के ही खड़े रहना पसंद किया। भारतीय सेनाओं के सर्वोच्च सेनानायक सुबह 9.30 बजे के आसपास यहां पहुंचे। कोविंद का स्वागत केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन और अन्य नेताओं ने किया। भारी बारिश के बीच मंच पर सलामी के दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें छाता उपलब्ध कराने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद गॉर्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और शामियाना में मौजूद सभी गणमान्य लोग उन्हें देख रहे थे।

बता दे कि जहां वह कोल्लम के अमृतपुरी में माता अमृतानन्दमयी मठ की ओर से आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। और राष्ट्रपति इसके बाद हेलीकॉप्टर से कोल्लम के अमृतपुरी के लिए रवाना हो गये। वह आज दोपहर दिल्ली लौट आयेंगे। कोविंद के साथ पत्नी सविता कोविंद भी हैं।

इन कार्यक्रमों के तहत ग्रामीण भारत के लिए अमृता स्वच्छ जल अभियान की शुरुआत और माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा गोद लिये गये 10 गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) गांव का प्रमाणपत्र दिया जाना है।

Desk Team