रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इस मौके पर वे बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। उनके भ्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मोदी इससे पहले भी बीते दो वर्षो में 3 बार धाम पहुंच चुके हैं। अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे ने एआईजी एसपीजी जेपी शाही के हवाले से बताया कि पीएम मोदी के धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है।
पीएम के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की टीम जिले में पहुंच चुकी है। इनके लिए गुप्तकाशी में रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। जबकि 15 मई को एसपीजी के आईजी द्वारा भी द्वारा भी केदारनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इधर, जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई व 20 अक्टूबर 2017 व 7 नवंबर 2018 को केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान दो बार उन्होंने धाम में जनता को संबोधित भी किया था। जबकि तीसरी बार पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। विदित हो कि केदारनाथ पुनर्निर्माण पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। उन्होंने कई बार धाम में कार्यों का वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए भी जानकारी प्राप्त की है।


Download Android App
Download iOS App



