लोकसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जिला जेल में बंद कई प्रभावशाली बंदियों को दूसरी जेल में भेजा जायेगा। कारागार प्रशासन ऐसे बंदियों की सूची तैयार कर रहा है। गोरखपुर जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो भी बंदी चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करेगा उसे दूसरी जेल भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि बंदियों से परिवार के अलावा मिलने वाले बाहरी लोगों की सूची तैयार करायी जा रही है।
गौरतलब है कि गोरखपुर जिला कारागार में कई प्रभावशाली बंदी हैं जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव शामिल हैं।
जेल के भीतर रहते हुए इन लोगों का बाहर काफी प्रभाव है। गोरखपुर जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गापाल यादव जैसे लोग बंद हैं। अमरमणि का गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल कालेज में उनसे मिलने आने-जाने वाले लोगों की काफी भीड़ रहती है और आयोग की इस पर नजर है। इसके अलावा जेल में कयी मनबढ किस्म के अपराधी भी बंद हैं जो अपने गुर्गों की मदद से चुनाव पर असर डाल सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



