शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने मंगलवार को दोबारा चेकिंग की। उद्धव ठाकरे उस्मानाबाद में औसा सीट पर प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। जब उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ तभी चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंची और उनके हेलीकॉप्टर की चेकिंग की। इस पर शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी। प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जो जांच की गई है, उनके साथ गलत किया गया है। चुनाव आयोग जो बेईमानी कर रहा है इसका जवाब उन्हें देना पड़ेगा।
सभी नेताओं की हेलीकॉप्टरों की जांच होनी चाहिए
अगर उद्धव ठाकरे की हेलीकॉप्टर की जांच होनी चाहिए तो पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की भी जांच होना चाहिए। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भी हेलीकॉप्टर की जांच होनी चाहिए, सभी नेताओं की हेलीकॉप्टरों की जांच होनी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच पर छिड़े राजनीति विवाद पर प्रतिक्रिया दी। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के टॉप नेताओं के वाहनों और सामानों की जांच की जाती रही है।
BJP के इन नेताओं की हेलीकॉप्टर जांच हो चुकी है
पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की भी जांच की गई थी। बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को यवतमाल जिले में चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने उद्धव ठाकरे का बैग की जांच और हेलीकॉप्टर की चेकिंग की थी। इसके बाद से ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई थीं। अब मंगलवार को भी चुनाव आयोग की टीम ने उद्धव के हेलीकॉप्टर की चेकिंग की।
20 नवंबर को होंगे चुनाव
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कांटे की टक्कर है। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



