देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रामनगर के पर्यटन व्यवसायियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल ने अवगत कराया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्बेट एवं राजाजी नेशनल पार्क के लिए पर्यटन में लगी जिप्सियों की संख्या कम की गई है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया जायेगा। उन्होंने सरकारी अधिवक्ता से इस मामले में वार्ता कर न्यायालय में इस मामले को गम्भीरतापूर्वक रखने के निर्देश दिये।
रावत ने गोमुख के लिए ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
इस अवसर पर अध्यक्ष (जिप्सी संघ) मदन जोशी, अजय छिमवाल, अतुल बिष्ट, राजेश नेगी, आशीष ठाकुर, प्रशान्त कुमार, अशोक भट्ट, अरूण कुमार, हेम बहुगुणा आदि उपस्थित थे।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



