पैगंबर टिप्पणी विवाद : नूपूर शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस ने किया तलब

Summary :

मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के सिलसिले में 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है।

मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के सिलसिले में 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।
अधिकारी बोले मुंबई पुलिस नूपूर के बयान दर्ज करना चाहती हैं 
एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में शहर के पायधुनी पुलिस थाने में शर्मा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। टीवी पर बहस के दौरान उनकी टिप्पणी से एक बड़ा विवाद पैदा हो गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले में उनका बयान दर्ज करना चाहती थी और उन्हें 25 जून को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है। 
पैगंबर टिप्पणी विवाद उठने बाद से ही दो नेताओं को निष्कासित कर चुकी हैं भाजपा 
इससे पहले पुलिस ने संबंधित समाचार चैनल से उक्त बहस का वीडियो मांगा था। भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था, जबकि वैसी ही टिप्पणियों को ट्वीट करने पर एक अन्य नेता नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
 

Desk Team