राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने गुरुवार को यहां ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पुणे और नागपुर में किए गए।
केजरीवाल ने शूरू की फ्री वाईफाई सेवा, दिल्ली में इंटरनेट सेवाएं बंद करने पर कसा तंज
अगस्त क्रांति मैदान में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘‘तानाशाही नहीं चलेगी’’ जैसी नारेबाजी की।
शहर में हजारों छात्र और राजनीतिक कार्यकर्ता अगस्त क्रांति मैदान की तरफ कूच करते दिखे जिन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर ले रखे थे। कुछ तख्तियों पर लिखा था, ‘‘हिन्दू-मुस्लिम एक हैं, मोदी-शाह फेक हैं। जब तख्त गिराए जाएंगे जब ताज उछाले जाएंगे। भारत को बांटना बंद करो।’’ आयोजन स्थल पर शिवसेना कार्यकर्ता नहीं दिखे। क्षेत्र में लगभग दो हजार पुलिसकर्मी तैनात थे।


Download Android App
Download iOS App



