रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी आधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा से मुलाकात की।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर निर्बाध बिजली जनता को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर आधुनिक तकनीक से बिजली व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए अपनी अहम भूमिका निभाए।
वहीं, टाटा पावर के एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा कि टाटा पावर झारखंड में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में टाटा पावर अपना पूरा योगदान देगी। सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस विजऩ को पूरा करने में टाटा पावर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
बता दें, झारखंड में टाटा पावर के अनुषांगिक ईकाई मैथन पावर 1050 मेगा वाट एवं जमशेदपुर में 667 मेगा वाट बिजली का उत्पादन कर रही है। इस अवसर पर टाटा पावर के कॉर्पोरेट अफेयर क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश रंजन एवं टीपीडीडीएल प्रोजेक्ट के रोशन कुमार एवं कुमार विक्रम भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



