CAA को उच्चतम न्यायालय चुनौती देने के लिए विचार कर रही है राजस्थान सरकार

Summary :

सरकार की ओर से सीएए के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में सोमवार को अर्जी दाखिल किये जाने की संभावना है।

जयपुर : राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार सीएए के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक अर्जी दाखिल करने पर विचार कर रही है। 
सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से सीएए के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में सोमवार को अर्जी दाखिल किये जाने की संभावना है। सीएए को लेकर मुख्यमंत्री मुखर रहे हैं। उन्होंने कई अवसरों पर स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य सरकार सीएए को राज्य में लागू नहीं करेगी। सीएए के खिलाफ एक प्रस्ताव भी जनवरी में राज्य विधानसभा में पारित किया गया था। 

Desk Team