पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों के लिये कोविड-19 टीका नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा और टीकाकरण अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि टीका लगाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 14 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को, दूसरे चरण में कोविड रोकथाम कार्यक्रम के लिये बाहर निकलकर काम कर रहे कर्मचारियों को जबकि तीसरे चरण में पुलिस, राजस्व और स्थानीय प्रशासनिक विभागों के कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



