बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार में विभिन्न विविधता की चुनौती में पार्टी कमजोर स्थिति में रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए किसान, नौजवान, दलित एवं शोषितों के बीच कांग्रेस के सोंच एवं विचार को जागृत करना है।
प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्तालाप कर उन्होंने कहा कि राम के नाम पर दो बार सत्ता में आने वाला भाजपा को किसानों का आन्दोलन दिखाई नहीं दे रहा है। मैं सुप्रीम कोर्ट को आभार प्रकट करता हूं कि उसने किसान आन्दोलन को समझा। केन्द्र की सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मजाक उड़ाया।
सवाल उठता है किजनता के वोट से जीतकर आने वाला भाजपा ऐसा क्यों कर रहा है? देश में आवाज उठाने का सभी को हक है। किसानि बल पर अडानी और अंबानी से करोड़ों का डील है क्या? उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को खोखला कर दिया है। साजिश रचकर सत्ता में आने वाले भाजपा को किसान की चिंता नहीं।
राहुल गांधी ने किसान हित के लिए आवाज उठाने का काम किया। कांग्रेस किसान आन्दोलन के साथ है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, विधान पार्षद प्रेमचन्द मिश्रा, समीर कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



