पुणे महानगर योजना समिति चुनाव : BJP ने 30 में 16 सीटें जीती

Summary :

भाजपा ने पीएमआरडीए की महानगर योजना समिति के चुनावों में 30 सीटों में 16 पर शुक्रवार को जीत दर्ज की। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की।

भारतीय जनता पार्टी ने पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) की महानगर योजना समिति के चुनावों में 30 सीटों में 16 पर शुक्रवार को जीत दर्ज की। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की।
शिवसेना ने राकांपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसने एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस अपने बूते चुनाव लड़ी और अपना खाता तक खोल पाने में नाकाम रही।
निर्वाचक मंडल में पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के पार्षद तथा पीएमआरडीए के दायरे में आने वाले नगर परिषदों के सदस्य व ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हैं।

Shera Rajput